QR Code Scams India : भारत में FAKE QR Code (Quishing) Scams बहुत तेजी से बढ़ रहे है , जानिए कैसे Quishing काम करती है, कैसे पहचान सकते है रियल और फेक क्यू आर कोड को , और इन धोखो से कैसे बचाए अपने आप को ?
Fake QR Code Scams India : फेक क्यूआर कोड कैसे काम करता है?
सबसे पहले जानते है Quishing का मतलब क्या होता है – Quishing एक प्रकार का स्कैम होता होता है जो फेक क्यू आर कोड के जरिये किया जाता है इसमें स्कैमर एक रियल क्यू आर कोड को बदल के एक फेक क्यू कोड को लगा देता है और जैसे ही यूजर उस कोड को स्कैन करता है , वो एक फेक वेबसाइट पर ले जाता है जहा से वो उस यूजर के OTP , पासवर्ड आदि चुरा सकता है , और पैसे भी अपने अकाउंट में डलवा सकता है
आखिर क्या कारण है इंडिया में इन स्कैम के बढ़ने का?
भारत में इन स्कैम के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है UPI से पेमेंट : Covid 19 के बाद से लगभग हर जगह UPI से पेमेंट होनी शुरू हो गयी
- कम जानकारी का होना : बहुत से लोगो को पता ही नहीं है की क्यू कोड के जरिये भी फ्रॉड हो सकता है
- क्यू आर कोड को आसानी से बदला जा सकता है , स्कैमर आसानी से छोटी दुकानों के क्यू आर स्टीकर को बदल देते है पेमेंट उनके अकाउंट में चली जाती है , और दुकानदार को पता भी नहीं होता है
अलग अलग तरीको से कैसे फ्रॉड करते है Scammer
- मैलवेयर क्यू आर कोड से
- असली क्यू आर कोड की जगह फेक क्यू आर कोड लगा कर
- सोशल मीडिया और whatsapp पर भेजे गए क्यू आर कोड के जरिये
- किस ऑफर और डिस्काउंट का लालच देकर फेक क्यू आर कोड स्कैन करवाना
कैसे पहचान सकते है Fake QR Code को?
- क्यू आर कोड स्कैन करते समय ध्यान दे की वह हमें किस लिंक पर लेकर जा रहा है , क्या वह सही और सिक्योर यूआरएल है
- UPI से पेमेंट करते समय ध्यान देना चाहिए की , क्या आप सही अमाउंट डाल रहे है और किस अकाउंट में अमाउंट ट्रान्सफर कर रहे है यह कन्फर्म कर ले पहले
- किसी अनजान क्यू आर कोड पर स्कैन ना करे , ना ही पेमेंट करे
- अगर अपने पेमेंट कर दिया है तो उसका स्क्रीन शॉट ले ताकि रिपोर्ट कर सकते
- अपने बैंक से तुरंत सहायता ले ताकि मनी ट्रांसफर को रोका जा सके
- यदि आपके साथ फ्रॉड हो गया है तो तुरंत इसकी सुचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे या फिर साइबर क्राइम सेल को दे
और details के लिए आप हमारी इन पोस्ट को पढ़ सकते है QR Code History , Static vs Dynamic QR Code
FAQ : Frequently Asked Questions
Quishing क्या होती है ?
फेक क्यू आर कोड के जरिये यूजर को किस अन्य यूआरएल पर ले जाना ताकि उसके पासवर्ड, OTP, पिन, मनी ट्रांसफर करके स्कैम किया जा सके